A pioneering academic study exploring the astrological factors associated with IVF conception and childbirth — seeking to build a meaningful dialogue between the traditional wisdom of Vedic Jyotish and modern reproductive science.
आईवीएफ गर्भधारण और प्रसव से जुड़े संभावित ज्योतिषीय कारकों का अध्ययन करने वाला एक शैक्षणिक शोध — जिसका उद्देश्य वैदिक ज्योतिष की पारंपरिक ज्ञान परंपरा और आधुनिक प्रजनन विज्ञान के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना है।
📋 Participate in Research 📋 शोध में भाग लेंThis study explores whether planetary configurations in birth charts and specific astrological indicators related to childbirth may have any meaningful relationship with IVF conception and childbirth outcomes.
यह अध्ययन इस बात का विश्लेषण करता है कि जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, संतान योग और संबंधित ज्योतिषीय कारक IVF गर्भधारण एवं प्रसव के परिणामों से किसी प्रकार संबंध रखते हैं।
This study aims to understand which houses, their lords (Bhavesh) and which planets in the birth chart may be related to the IVF process, and to identify the astrological factors that are connected to IVF success or failure.
इस अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि जन्म कुंडली में कौन-कौन से भाव, उनके स्वामी (भावेश) तथा कौन-कौन से ग्रह IVF प्रक्रिया से संबंधित हो सकते हैं, और उन ज्योतिषीय कारणों का पता लगाना जो IVF की सफलता या असफलता से संबंध रखते हैं।
All the Yogas related to the birth of children and the significator planets described in Vedic Jyotish are being studied in the context of IVF.
वैदिक ज्योतिष में संतान के जन्म से संबंधित जो योग दिए गए हैं और जो कारक ग्रह बताए गए हैं, उन सभी कारकों का IVF के संदर्भ में अध्ययन किया जा रहा है।
Astrological principles are being studied using a data-based and analytical methodology. Systematic data collection and statistical analysis of birth charts, planetary positions, IVF procedure dates and outcomes will be conducted.
इस शोध में ज्योतिषीय सिद्धांतों का अध्ययन डेटा आधारित और विश्लेषणात्मक पद्धति से किया जा रहा है। जन्म कुंडली, ग्रह स्थिति, IVF प्रक्रिया की तिथियाँ और परिणामों का व्यवस्थित डेटा संग्रह और सांख्यिकीय विश्लेषण किया जाएगा।
Systematic data collection is being done of birth charts of couples who have undergone IVF procedures, IVF cycle dates and childbirth related information.
IVF प्रक्रिया से गुज़रे दंपतियों की जन्म कुंडली, IVF चक्र की तिथियाँ और प्रसव संबंधी जानकारी का व्यवस्थित डेटा संग्रह किया जा रहा है।
All participants' information will be kept completely confidential and will be used only for research purposes.
सभी प्रतिभागियों की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और केवल शोध उद्देश्य के लिए उपयोग की जाएगी।
This study is an attempt to develop new understanding about Santaan Yoga and IVF outcomes through the coordination of Vedic Jyotish and modern data analysis.
यह अध्ययन वैदिक ज्योतिष और आधुनिक डेटा विश्लेषण के समन्वय से संतान योग और IVF परिणामों के विषय में नई समझ विकसित करने का प्रयास है।
Deepak Kumar Tiwari has been actively engaged in the study and research of Vedic Jyotish for more than 20 years. He has a special interest in Kundli Analysis, Prashna Jyotish, and Jaimini Astrology. Currently, he is conducting research work on the astrological factors related to IVF conception and childbirth.
दीपक कुमार तिवारी पिछले 20 से अधिक वर्षों से वैदिक ज्योतिष के अध्ययन और अनुसंधान में सक्रिय हैं। इनकी विशेष रुचि कुंडली विश्लेषण, प्रश्न ज्योतिष एवं जैमिनी ज्योतिष में है। वर्तमान में यह IVF गर्भधारण और प्रसव से संबंधित ज्योतिषीय कारकों पर शोध कार्य कर रहे हैं।
If you have undergone IVF — successful or unsuccessful — please fill in the research form. Your data is extremely valuable for this study.
यदि आपने IVF प्रक्रिया करवाई है — चाहे परिणाम सफल रहा हो या असफल — तो कृपया नीचे दिया गया शोध प्रपत्र भरें। आपका डेटा इस शोध के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।